लेखनी कहानी -11-Aug-2022 आजाद हिंद फौज का गठन
रचयिता-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक- आजाद हिंद फौज का गठन
आजाद हिंद फौज का सुनाते हैं वर्णन,
सुभाष चंद्र बोस का था एक ही मकसद,
करे भारत को स्वतंत्र।
आजाद हिंद फौज का किया गठन,
सुभाष चंद्र बोस का था यह संगठन,
पूरे भारत में हुआ गुंजायमान।
तुम मुझे खून दो,
मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
चहुं दिशा में हुआ नारा वर्चस्व।
अंग्रेजो के खिलाफ बोला हंगामा,
सुभाष चंद्र बोस ने ललकारा,
आजाद हिंद फौज की करी स्थापना।
हुई भारत में जंग,
अंग्रेजों का किया ध्यान भंग,
अंग्रेजों को कर दिया तंग।
प्रथम चरण मोहन सिंह को सौंपा इसका आरंभ,
आजाद हिंद फौज की संभाली कमान,
सैनिकों का किया निर्माण।
द्वितीय चरण में संभाली बागडोर,
सुभाष चंद्र बोस ने संभाली डोर,
सिंगापुर में हुए इसके बोल।
सुभाष चंद्र बोस ने मांगी मदद,
रासबिहारी बोस ने दिया उनका साथ,
भारतीय युद्ध बंदियों को पहुंचाई सहायता।
सैनिकों को दिया गहन परीक्षण,
फौज के लिए किया गया एकत्रित धन,
स्त्री सैनिक का भी था एक दल,
नाम कहलाया रानी झांसी रेजीमेंट।
आजाद हिंद फौज पहुंच गया इंफाल,
लेकिन भारतीय सैनिक को साथ हुआ दुर्व्यवहार,
नहीं दिए रसद और हथियार।
जापानी सैनिकों ने कर दिया विश्वासघात,
भारतीय सैनिकों का टूट गया विश्वास,
उनके मनोबल पर लगा आघात।
इंफाल की विफलता,
जापानी सेना का आगे ना बढ़ना,
कर दिया उम्मीद समाप्त।
आजाद हिंद फौज के निक्को किया गया नजरबंद,
बना लिया इनको युद्ध बंदी,
किए गए कठोर प्रयास।
क्या जनता ने बचाव का प्रयास,
आरंभ कर दिया जन आंदोलन,
इस तरह हो गया युद्ध समाप्त
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
नॉनस्टॉप प्रतियोगिता 2022 भाग 18
Parangat Mourya
13-Feb-2023 10:18 PM
Khoob 🙏🌺
Reply
Gunjan Kamal
09-Feb-2023 08:11 PM
बहुत खूब
Reply
shweta soni
12-Aug-2022 09:10 AM
Behtarin rachana
Reply